advocate suresh consultation image

Court marriage fees in Punjab 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “Court marriage fees in Punjab 2023″ के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अगर आप भी कोर्ट मैरिज करना चाहते हैं और इसकी फीस से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम आपको यह सब जानकारी देने जा रहे हैं.

Court marriage fees in Punjab – हमारे देश में लोग कई तरह से विवाह करना पसंद करते हैं। किसी को बड़े लेवल पर शादी करना अच्छा लगता है। कोई बहुत ही साधारण से शादी करना पसंद करते हैं। वैसे आजकल लोग मंदिर में शादी करके फिर कोर्ट में रजिस्टर्ड करवा देते हैं। इस तरह की सादा सिंपल शादी करना ज्यादा सही समझते हैं। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती है कि लड़का और लड़की बालिक होते हुए कोर्ट मैरिज तो करना चाहते हैं। लेकिन उनके सामने कई तरह की ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं। जिनकी वजह से वह थोड़ा कोर्ट मैरिज करने से डर जाते हैं। कोर्ट में रिश्ता वो लोग कर लेते हैं लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए भी उनको कानून का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में एक वकील इन सब चीजों से बाहर निकलने में बहुत मदद करता है। कोर्ट मैरिज करने में कई तरह की परेशानियां किसी के साथ भी बन सकती है। जिन से निकालने में एक वकील ही आपकी पूरी सहायता कर सकता है। कोर्ट मैरिज की फीस को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग फीस होती है। अर्थात कानून के हिसाब से तो कोर्ट मैरिज में लगने वाला खर्चा ज्यादा नहीं आता है। पूरी जानकारी के लिए आपको हमारे इस पोस्ट को पढ़ना होगा। तभी आप सही ढंग से कोर्ट मैरिज में लगने वाली फीस, “Court marriage fees in Punjab 2023″ के बारे में अच्छे से समझ पाएंगे आइए जानते हैं…

Court marriage fees in Punjab

कोर्ट मैरिज पंजाब के अंतर्गत जो भी लड़का और लड़की विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत शादी करना चाहता है तो सबसे पहले तो उसको जिस जिले में लड़का लड़की रहते हैं वहां के विवाह अधिकारी के पास में लिखित में एक सूचना देनी होगी। उसके बाद 30 दिन के अंदर अगर लड़का लड़की में से कोई भी शादी के लिए आपत्ति दर्ज करवाता है तो शादी नहीं हो पाएगी। लेकिन दोनों को किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है और कोर्ट मैरिज फीस जमा करवा दी है तो आप आसानी से कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।

court marriage fees in punjab

कोर्ट मैरिज करने के लिए हमारे देश से में अलग-अलग राज्य के कोर्ट मैरिज की फीस अलग-अलग होती है। एक तरह से कोर्ट मैरिज कर आने का कम से कम खर्चा हजार रुपए का आता है। हालांकि कागजी कार्रवाई और भी कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए वकील की व्यवस्था के लिए वकील की फीस में ₹15,000-20,000 भी खर्च हो जाते हैं

court marriage fees in punjab

अब आपको हम बताते हैं कि कोर्ट मैरिज में कई तरह की ऐसी परिस्थितियां आ जाती है। जिन से बचने के लिए वकील की मदद लेना बहुत जरूरी होता है या यूं कहें कि कानून की जानकारी पूरी वकील को होती है, इसीलिए बिना उसकी मदद के आप कोर्ट मैरिज में आने वाली किसी भी समस्या से नहीं बच सकते है।

बहुत बार देखा गया है कि लड़का और लड़की की शादी में अधिकतर लड़के वाले नाराज हो जाते हैं या फिर लड़की वाले नाराज हो जाते हैं। उनसे बचने के लिए लड़का और लड़की शादी तो कर लेते हैं लेकिन दोनों पक्ष की तरफ से मिल रही धमकी की वजह से उनको कानून का सहारा भी जरूरी होता है। उसके लिए वकील ही एक ऐसा इंसान है, जो इन सब हालातों से निकाल लेता है। इसके लिए आपको वकील की फीस देनी पड़ती है। जो कि आप खुद सुनिश्चित करें कि आप को कितनी फीस देनी होगी। वैसे अनुमानित कम से कम 15 से ₹20000 तो इस तरह की परिस्थिति से बच निकलने के लिए वकील फीस ले ही लेता है।

अगर लड़का लड़की मंदिर में शादी कर लेते हैं। उनको 1 दिन में अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर करवानी होती है।  वैसे तो कोर्ट मैरिज करने का पूरा प्रोसेस 1 महीने का होता है। तब जाकर कोर्ट मैरिज रजिस्टर्ड होती है। लेकिन इस तरह की विशेष परिस्थितियों के लिए वकील आपको इस काम को मात्र 2 से 3 दिन के अंदर करवा कर आपकी मैरिज रजिस्टर करवा सकता है। इसका भी आपको चार्ज अलग से देना होगा जो कि आपको खुद निश्चित करना पड़ेगा।

कोर्ट मैरिज करने के बाद में खुद की सुरक्षा के लिए वकील की भूमिका

कोर्ट मैरिज करने के बाद में लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे का घर छोड़ कर जब शादी करते हैं। तब दोनों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि लड़के की घर की तरफ से या लड़की की घर की तरफ से जानलेवा धमकियां मिलना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कोर्ट मैरिज करने के बाद भी आपकी जान को खतरा बना ही रहता है। इन सब से बचने के लिए आप पुलिस की सहायता ले सकते हैं।

अगर आपको कोर्ट मैरिज करने के दौरान ही इन सब परिस्थितियों का सामना करने की धमकी मिल रही है, तो उस स्थिति में आप पहले एक वकील की मदद ले। जो आपको इन सब परिस्थितियों से बाहर निकाल ले। उसके बाद आपको वह कानून की मदद लेने के लिए सही दिशा निर्देश देगा। अपना जीवनसाथी पाने के लिए आप ने कोर्ट मैरिज किया है किसी तरह का कोई क्राइम नहीं किया है। कोर्ट मैरिज करने के बाद मैं आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। लेकिन आपको एक सही वकील की आवश्यकता पड़ेगी। जो कि आपको कानून के अधिकारों की पूरी जानकारी समझा सके और पूरी सुरक्षा भी प्रदान करवाएं।

ये भी पढ़ें,

Court Marriage Process in Hindi- कोर्ट मैरिज 1 दिन में सच या झूठ?

कोर्ट मैरिज के बाद तलाक प्रक्रिया क्या है?

Court marriage rules in Punjab

Court marriage process in Punjab- पूरी जानकारी

कोर्ट मैरिज करने वाले दंपति लिए कानूनी अधिकार क्या है?

हमारे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत देश के सभी नागरिकों को अपनी जिंदगी जीने का अधिकार प्राप्त है। इस को मौलिक अधिकार संविधान के अंतर्गत कहा गया है। अनुच्छेद 21 के अंतर्गत हम अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए कोई भी लड़का और लड़की कोर्ट मैरिज कर सकता है। कोर्ट मैरिज करना किसी तरह का कोई अपराध नहीं है। इसके लिए आपका बालिग होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति आपके मौलिक अधिकारों को रोकता है। उनका हनन करता है तो आप उसकी शिकायत सीधे कोर्ट तक ले जा सकते हैं। यह मामला हमारे देश की सर्वोच्च अदालत तक ले जाया जा सकता है।

कोर्ट मैरिज करने के बाद में कई बार लड़का और लड़की को जानलेवा हमले की धमकियां मिलने लग जाती है। इसके लिए आपको पुलिस की मदद जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि इन सब से आपका वह पूरा बचाव करेगी। आपको पूरा प्रोटेक्शन प्रदान करेगी।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Court marriage fees in Punjab 2023 के बारे में जानकारी प्रदान कि है।  हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी जानकारी कोर्ट मैरिज फीस से जुड़ी हुई थी है वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको पंजाब कोर्ट मैरिज फीस से जुड़ी हुई अन्य किसी जानकारी के विषय में जानना है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top