advocate suresh consultation image

कोर्ट मैरिज के नियम 2023। कोर्ट मैरिज रूल्स क्या है

आज हम आपको यहां इस पोस्ट में “कोर्ट मैरिज के नियम 2023 : कोर्ट मैरिज रूल्स क्या है” इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। कोर्ट मैरिज 2023 के नियमों में जो बदलाव है उनकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक यहां आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगी आइए जानते हैं

कोर्ट मैरिज के नियम 2023 – शादी का बंधन हमारे देश में सबसे मजबूत और गहरा बंधन माना जाता है कहते हैं शादी एक जन्म का नहीं बल्कि सात जन्मों का बंधन होता है ऐसे में यहां लोग कई प्रकार के विवाह कर लेते हैं बहुत से लोग लव मैरिज करने वाले भी होते हैं जिनके मां-बाप शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं तो वह इन सब परिस्थितियों से निकलने के लिए बहुत सादा और सिंपल तरीके से विवाह करना पसंद करते हैं ऐसे में वह कोर्ट मैरिज को कर लेते हैं बहुत से जुड़े तो सिर्फ इसीलिए कोर्ट मैरिज करना पसंद करते हैं क्योंकि शादी का पूरा कानूनन प्रमाण उनको मिल जाता है। हमारे देश में सरकार हमेशा शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का काम करती है। हमारे देश में कोर्ट मैरिज को लेकर कई तरह से बना दिए गए हैं ऐसे में अगर कोई भी लड़का या लड़की जो कि बालिक है और शादी करने के बारे में सोच रहा है तो आपके लिए आज का यह पोस्ट बहुत फायदेमंद होने वाला है हम यहां कोर्ट मैरिज रूल्स 2023 के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं यहां पोस्ट में आपको कोर्ट मैरिज रूल्स की विस्तार पूर्वक जानकारी पढ़ने को मिलेगी इसके अलावा कोर्ट मैरिज करने की प्रोसेस को भी यहां बताने वाले है।

कोर्ट मैरिज के नियम 2023 – कोर्ट मैरिज रूल्स

कोर्ट मैरिज करने के लिए आपको कुछ नियम कानून की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। कोर्ट मैरिज नियम के अंतर्गत कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। अगर उनके अनुसार आप किसी भी नियम की अवहेलना करते हैं तो आप कोर्ट मैरिज नहीं कर सकते हैं कोर्ट मैरिज करना आप का कानूनन अधिकार है लेकिन उसके लिए आपको सभी नियमों को फॉलो करना होगा तभी कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।

कोर्ट मैरिज के नियम

1 लड़का व लड़की का बालिग होना

अगर आप कोर्ट मैरिज करना चाह रहे हैं और आपका पार्टनर आपसे आयु में छोटा है तो यह आपके कोर्ट मैरिज करने के राह में अड़चनें पैदा कर सकती है कोर्ट मैरिज करने के लिए कानूनन जो लड़का वह लड़की की आयु निर्धारित की गई है वह क्रम से लड़की की आयु 18 साल और लड़के की आयु 21 साल निर्धारित की गई है अगर इससे कम आयु के लड़का और लड़की है तो उनके विवाह में रूकावट आ सकती है अर्थात वह विवाह नहीं कर सकते है।

2 दोनों का मानसिक रूप से सही होना – लड़का और लड़की जब कोर्ट मैरिज करते हैं तो उन दोनों में से किसी का भी मानसिक संतुलन खराब नहीं होना चाहिए। अगर लड़का मानसिक रूप से परेशान है या कुछ अलग तरह की हरकतें करता है तो ऐसे में लड़की को अधिकार है वह शादी नहीं कर सकती है। अगर लड़की किसी बड़ी बीमारी का शिकार है तो उसे स्थिति में भी लड़का लड़की शादी नहीं कर सकते हैं।

3.कोर्ट मैरिज नियम कहता है कि विवाह करने के लिए अर्थात कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़का और लड़की दोनों मानसिक रूप से सही होने चाहिए।

4.जाति धर्म का कोई भेदभाव नहीं 

कोर्ट मैरिज करने के लिए यहां किसी भी तरह के धर्म या जाति का कोई नियम नहीं निर्धारित किया गया है लड़का अपनी मर्जी से किसी भी जाति में शादी कर सकता है केवल आप अपने मामा, बुआ, मौसी, इन रिश्तो में लड़का या लड़की से शादी नहीं कर सकते हैं इसके अलावा आप किसी भी जाति की लड़की या लड़के से प्रेम विवाह करके कोर्ट मैरिज कर सकते हैं हमारे संविधान में इस तरह का कोई कोई नियम नहीं है कि लड़का और लड़की एक ही जाति में विवाह करें।

5.शादी के लिए रजिस्टर के पास आवेदन

कोर्ट मैरिज करने के लिए आपको सबसे पहले अपना मैरिज का रजिस्ट्रेशन आप जिस जिले में रहते हैं वहां के मैरिज रजिस्टार के पास में जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना पड़ेगा उसके बाद ही आपके कोर्ट मैरिज का पूरा प्रोसेस शुरू होगा इसमें पूरा 1 महीने का समय दिया जाता है तब जाकर आपके कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होगी।

6.लड़का लड़की का पहले से शादीशुदा नहीं होना

कई बार देखा गया है कि लड़का लड़की शादी करने के लिए तो तैयार हो जाते हैं लेकिन उनको पूरी जानकारी कोर्ट मैरिज करने की नहीं होती है। अगर लड़का और लड़की में से कोई भी एक पहले से ही शादीशुदा है या फिर लड़का और लड़की तलाकशुदा या फिर विधवा है और उनके पास में इसको प्रमाणित करने के डाक्यूमेंट्स भी नहीं है तो उसी स्थिति में कोर्ट मैरिज नहीं कर सकते है। कोर्ट मैरिज नियम 2023 यह कहता है कि लड़का और लड़की के पास में इस बात का पूरा प्रमाण होना चाहिए कि आप पहले से शादीशुदा नहीं है और अगर शादीशुदा है तो उसका पूरा कारण आपको देना होगा उसके बाद ही आप कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।

7.लड़का और लड़की का आपसी सहमति

कोर्ट मैरिज नियम 2023 में सबसे महत्वपूर्ण चीज लड़का और लड़की की आपसी सहमति होती है अगर शादी करने वाले जोड़े की आपसी रजामंदी नहीं है तो वह दोनों इस विवाह को नहीं कर सकते हैं कई बार देखा गया है कि किसी दबाव में या धर्म के दबाव में आकर लड़का और लड़की शादी कर लेते हैं लेकिन कानून के हिसाब से यह अपराध है अगर आप दोनों शादी करने जा रहे हैं तो कोर्ट में आप दोनों की सहमति के लिए भी पूछा जाएगा उसके बाद ही कोर्ट मैरिज रजिस्टर्ड होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में किसी भी दूसरी जाति धर्म या किसी विदेशी लड़का या लड़की सीधी आप कोर्ट मैरिज आसानी से कर सकते हैं। कोर्ट मैरिज नियम 2023 के अंतर्गत जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए ही दो अलग जातियों की कोर्ट में शादी करने के लिए उन को प्रोत्साहन देने हेतु सरकार कई जगह तो ऐसी है। जहां पर लड़का लड़की को प्रोत्साहन के रूप में राशि भी प्रदान की जाती है।

कोर्ट मैरिज रूल्स- वकील का काम क्या है?

आपको बता देना चाहते हैं कि कोर्ट मैरिज करने के लिए  वकील की आवश्यकता सभी को होती है। वकील को कानून की पूरी जानकारी होती है। इसीलिए वह कोर्ट मैरिज करने के लिए सभी तरह के लीगल डॉक्यूमेंट को तैयार करवा देता है। इसके अलावा लड़का लड़की को कोर्ट मैरिज करने के लिए सही दिशा निर्देश भी दे देता है। कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़का या लड़की दोनों किसी मुसीबत या परेशानी में है तो उन सब से निकालने के लिए भी वकील की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। बिना वकील की मदद के लड़का लड़की कुछ भी नहीं कर सकते हैं। 

कोर्ट मैरिज नियम 2023 की पालना करते हुए वकील का परामर्श तो बहुत ज्यादा जरूरी होता है ।कोर्ट मैरिज को करवाने के लिए वकील कानूनी रजिस्ट्रेशन स्थान रजिस्ट्रेशन और विवाह से संबंधित सभी उचित जानकारी दोनों पक्षों को मिल जाती है। एक वकील ही ऐसा होता है जो रजिस्ट्रार के पास में आपके मैरिज की सहमति के लिए प्रस्ताव पेश करता है। कोर्ट में मिलने वाले समय को भी वकील की मदद से आप कम करवा सकते हो और जल्दी भी शादी कर सकते हो।

 कानूनन कोर्ट मैरिज करने का समय 30 दिन का होता है लेकिन अगर आप किसी मुसीबत या परेशानी हो हो आपने मंदिर में शादी कर ली है, उसके बाद कोर्ट में रजिस्टर करवाना चाहते हो तो इसके लिए वकील ही आपकी मदद कर सकता है। वह आपकी शादी को 2 या 3 दिन में भी रजिस्टर करवा सकता है। इसके बाद आप कानूनन पति-पत्नी कहलाओगे।

ये भी पढ़ें,

Court Marriage Process in Hindi- कोर्ट मैरिज 1 दिन में सच या झूठ?

कोर्ट मैरिज के बाद तलाक प्रक्रिया क्या है?

Court marriage fees in Punjab

Court marriage rules in Punjab

कोर्ट मैरिज 2023 प्रोसेस क्या है?

कोर्ट मैरिज 2023 का विशेष प्रोसेस विवाह अधिनियम 1954 के नाम से जाना जाता है। आप कोर्ट मैरिज के इस प्रोसेस को मैरिज एक्ट के नाम से भी जान सकते हैं। हमारे देश की संसद का एक विशेष अधिनियम है। इस अधिनियम के अंतर्गत भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी रहने वाले नागरिक कोर्ट में शादी कर सकते हैं। कोर्ट मैरिज किसी जाति धर्म को बढ़ावा नहीं देती है। यहां पर सभी धर्मों को समान माना गया है। इसीलिए आप किसी भी जाति या किसी भी धर्म में शादी कर सकते हैं। कोर्ट मैरिज 2023 के प्रोसेस की प्रक्रिया इस प्रकार है..

  • कोर्ट मैरिज करने वाले लड़का और लड़की को 1 महीने पहले जिले से संबंधित मैरिज रजिस्टार के पास ले जाकर एक नोटिफिकेशन भरना पड़ता है और उसमें शादी की जानकारियां लिखित में जमा करवानी पड़ेगी।
  • लड़का और लड़की दोनों को जहां से कोर्ट मैरिज कर रहे हैं उस जगह 1 महीने से ज्यादा मैसेज रह रहे है तब उसके बाद ही आपके मैरिज रजिस्ट्रेशन का नोटिस रजिस्टार के ऑफिस के बाहर लगाया जाएगा।
  • अगर लड़का और लड़की में से कोई भी अपनी शादी को लेकर 1 महीने के दौरान आपत्ति जताता है तो आपकी शादी भी मान्य नहीं होगी अर्थात आप कोर्ट मैरिज नहीं कर सकते है।
  • और अगर 30 दिन के दौरान लड़का लड़की को कोई आपत्ति नहीं है तो वह आसानी से कोर्ट मैरिज कर सकते हैं यानी कि कोर्ट मैरिज के दौरान आपके रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
  • यहां पर लड़का और लड़की रजिस्ट्रार के द्वारा आपकी आपत्ति एक्सेप्ट ना करने की वजह से कोर्ट में भी आप एक याचिका दायर कर सकते हैं क्योंकि आपको इसके लिए अधिकार दिया गया है यहां पर आवेदक की पूरी बात का ध्यान रखा जाएगा। लड़का और लड़की किसी दबाव में शादी कर रहे हैं तो मैरिज रजिस्टार के समक्ष इस गवाहों के घोषणा पत्र भी साथ में लगाने पड़ते हैं विवरण दिया गया होता है कि लड़का और लड़की अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं वह किसी दबाव से शादी ना करें।
  • कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद में मैरिज रजिस्टार आपके मैरिज सर्टिफिकेट को कानूनी रूप से जारी कर देता है।
  • मैरिज करने के लिए लड़का लड़की के आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, और गवाओं की आवश्यकता पड़ती है।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको “कोर्ट मैरिज नियम 2023: कोर्ट मैरिज के रूल्स क्या है?” इसके बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक बताई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको जो भी जानकारी “कोर्ट मैरिज नियम 2023″ के बारे में दी है, वह आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको कोर्ट मैरिज रूल्स से संबंधित किसी अन्य जानकारी के विषय में पूछना है तो आप हमारे कॉमेन्टस में जाकर पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top